संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अप्रैल महीनें का राशि फल

चित्र
                      Astro guru 9772072021 अप्रैल माह का भविष्यफल : क्या कहती है आपकी राशि जानिए मेष राशिफल यह महीना आपके लिए कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है। माह की शुरूआत में निराशा आपको घेर सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं। दुर्घटना भी हो सकता है संभलकर रहें। क्षय रोग और रक्त विकार जैसी बीमारी हो सकती है। आप में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, अतः अपने व्यवहार में संयम बरतें। इस महीना आपको सफलता प्राप्त करने लिए कठिन मेहनत करना पड़ेगा । प्रथम सप्ताह में व्यय अधिक हो सकता है खर्च पर नियंत्रण रखें। यदि आप कोई प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है तो मेहनत अधिक करनी पड़ेगी इस बात का जरूर ध्यान रखें बौद्धिक कार्यों में आपकी रूची नहीं रहेगी। भूमि-भवन का क्रय-विक्रय करना ठीक नहीं होगा।  गृह-निर्माण का काम शुरू करने से भी बचें। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल नहीं है।  माता के स्वास्थ्य की देख-भाल करें। यह माह सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना प्रबल है। इस समय रक्तस्राव, मलेरिया, टाइफ़ायड. कमर और हाथ-पैर में दर्द...